फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के बाद प्रचार और तेज

Thu, 04 Dec 2014 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन दाखिले के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान को और रफ्तार देनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजीव जसरोटिया ने शहर और निचले मैदानी इलाके के कई गांवों में चुनावी बैठकों को संबोधित किया।
विज्ञापन


नक्कियां, लखनोट, हमीरपुर, कल्याणपुर, जखबड़, पृथीचक्क सहित शहर के वार्ड तेरह में आयोजित चुनावी सभाओं में भाजपा प्रत्याशी ने रियासत में अमन शांति और तरक्की के लिए भाजपा की सरकार को एकमात्र विकल्प करार दिया।

जसरोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले गुजरात में और फिर राष्ट्रीय फलक पर विकास पुरुष के रूप में स्थापित हो चुके हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाईयों को छू रहा है। ऐसे में जम्मू कश्मीर में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार का बनना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर उम्र दराज वर्ग में नरेंद्र मोदी के प्रति भरोसा साफ झलक रहा है।
विज्ञापन


ऐसे हालात में जम्मू कश्मीर की व्यवस्था में परिवर्तन लाना होगा। इससे पूर्व जखबड़ और नक्कियां पंचायतों में कई पंचायती नुमाइंदाें ने भाजपा का दामन थाम कर पार्टी की जीत का संकल्प लिया। इस दौरान समर्थकाें ने पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें