फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन मेजबान को निराशा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर रविवार को शुरू हुई तीन दिवसीय 27वीं जूनियर (बॉयज और गर्ल्स) आट्या पाट्या नेशनल चैंपियनशिप (खो-खो की तरह) में पहले दिन मेजबान जेएंडके को निराशा हाथ लगी। दिल्ली ने कांटे की टक्कर में जेएंडके को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी ने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि योजना मंत्री अजय सडोत्रा ने प्रतिभागियों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को नया प्लेटफार्म मिलेगा। पहले दिन के मुकाबलों में दिल्ली ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जेएंडके को 14-12, 12-9 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। हालांकि, जेएंडके के खिलाड़ियों ने भी कड़ी टक्कर दी, लेकिन दिल्ली की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे वे जीत तक नहीं पहुंच पाए। वहीं, कर्नाटक ने मणिपुर को 9-7, 9-7 से पराजित किया।
छत्तीसगढ़ ने वेस्ट बंगाल को 12-10, 13-11 से मात दी। कर्नाटक ने बिहार को 10-8, 9-6 से पछाड़ा। मध्य प्रदेश ने उड़ीसा को 18-11, 34-15, महाराष्ट्र ने झारखंड को 27-22, 18-13, झारखंड ने हरियाणा को 34-8, 20-9, राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 11-6, 10-6, तमिलनाडु ने उड़ीसा को 23-6, 23-14, पुडुचेरी ने छत्तीसगढ़ को 10-7, 22-18 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करने डा. विनोद बख्शी, वसीम राजा, अजय शर्मा, डा. एसएम वाली, सतपाल, अरुण बाली, प्रो. देवेंद्र कुमार आदि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें