जम्मू। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के साथ संभाग में शुक्रवार को मचेल यात्रा का भी आगाज हुआ। एक माह तक चलने वाली इस यात्रा के लिए दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में माता के भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है।
किश्तवाड़ के गुलाबगढ़ क्षेत्र से करीब तीस किलोमीटर आगे स्थापित मचेल माता के दरबार में लाखों श्रद्धालु हाजिरी देकर आशीर्वाद पाते हैं। किश्तवाड़ के गुलाबगढ़ क्षेत्र तक भक्त वाहनों में सवार होकर पहुंचते हैं, जिसके बाद करीब तीस किलोमीटर का सफर पैदल तय किया जाता है। गुलाबगढ़ से यात्रियों के लिए हेलीकाप्टर सेवा भी शुरू की गई है।
पुराने शहर के पक्का डंगा क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी मंदिर से आगामी 17 अगस्त को निकाली जाने वाली माता रानी की अखंड ज्योत की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इसमें संभाग भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।