फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की परिवर्तन यात्राएं आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा की प्रदेश में परिवर्तन यात्राओं का सिलसिला 31 जुलाई वीरवार से पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री मदन मोहन मित्तल की सांबा और विजयपुर में रैलियों से शुरू होगा।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महासचिव बाली भगत का कहना है कि 31 जुलाई से परिवर्तन यात्राएं शुरू होंगी। इन यात्राओं के माध्यम से जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में हवा बनाने का सिलसिला शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मंत्री के बाद दो अगस्त को मध्य प्रदेश के मंत्री सरताज सिंह का दौरा कालाकोट विधानसभा क्षेत्र के लिए शुरू होगा।
इसके बाद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी 19 अगस्त को जम्मू आएंगी। यहां पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम होगा। वीरवार को परिवर्तन यात्रा के तहत रियासत में आने वाले अन्य केंद्रीय और राज्य स्तरीय मंत्रियों के दौरे के कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है। पार्टी नेताओं के अनुसार साल के आखिरी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा इस बार मिशन 44 प्लस के लक्ष्य को लेकर चल रही है। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित प्रदेशों के मंत्रियों के राज्य में दौरे करवाकर पार्टी के पक्ष में हवा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें