फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू में होगा हैंडबाल, बैडमिंटन खेलों का रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय और उत्तर भारत स्तर की तीन खेल चैंपियनशिप की मेजबानी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह पहला मौका है कि जब जेयू में एक सेशन में तीन बड़ी स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। इसमें एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआईयू) की ओर से विवि प्रशासन आगामी 7 से 13 नवंबर को नार्थ जोन हैंडबाल चैंपियनशिप और 16 से 19 नवंबर को आल इंडिया यूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इससे पूर्व 27 से 31 अक्तूबर को विश्वविद्यालय जम्मू में नार्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ के अनुसार आल इंडिया हैंडबाल चैंपियनशिप (पुरुष-महिला) सहित अन्य चैंपियनशिप के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए कई कमेटियों का गठन किया जाएगा। आल इंडिया हैंडबाल के लिए जेयू में तीन अतिरिक्त कोर्ट तैयार किए जाएंगे। मौजूदा समय में जेयू के पास एक ही कोर्ट है, जिससे एक पर अभ्यास और बाकी तीन पर मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। नवंबर के शुरू में ही इन कोर्टों पर नार्थ जोन हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आल इंडिया स्तर के टूर्नामेंट में मौका दिया जाएगा। इसी तरह आगामी अक्तूबर माह में नार्थ जोन बैडमिंटन (पुरुष-महिला) चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसके साथ कालेजों में नये अकादमिक सत्र के साथ अंतर कालेज खेल स्पर्धाओं का भी शेड्यूल फाइनल कर लिया गया है। इससे परीक्षाओं से पहले सभी प्रतियोगिताएं पूरी करने के प्रयास किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि जेयू जम्मू राष्ट्रीय स्तर की अंतर विश्वविद्यालय टेबल टेनिस, ट्वंटी-20 क्रिकेट, फेंसिंग आदि चैंपियनशिप का आयोजन कर चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें