जम्मू। कांग्रेस पर रिफ्यूजियों की आंखों में धूल झोंकने का आरोप लगाते हुए भाजपा महासचिव कविंद्र गुप्ता ने कहा है कि केंद्र सरकार और भाजपा हाईकमान के समक्ष प्रदेश भाजपा ने रिफ्यूजियों का मसला उठाया है। उम्मीद है जल्द रिफ्यूजियों को राहत मिलेगी।
नई दिल्ली में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही प्रदेश नेताओं की बैठक में शामिल कविंद्र गुप्ता का कहना है कि पिछले साढ़े पांच साल में नेकां और कांग्रेस गठबंधन सरकार ने रिफ्यूजियों के मसलों के हल के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इस वजह से रिफ्यूजियों की जो हालत 1947 में थी, वही आज है।
भाजपा रिफ्यूजियों के मसलों के जल्द हल के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने श्रीनगर में हुई कबीना की बैठक में रिफ्यूजियों के मसले में कांग्रेस के मंत्रियों के वाकआउट को ड्रामा बताते हुए कहा कि चुनाव के करीब आते ही रिफ्यूजियों के वोट बैंक के लिए सियासत होती रही है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि रिफ्यूजी भाजपा को हर स्तर पर समर्थन करेंगे।