फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अघोषित बिजली कट और पानी की सप्लाई नहीं होने के विरोध में बुधवार को लोगों ने नई बस्ती में सरकार, प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो भविष्य में वे उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली के अघोषित कट बढ़ गए हैं। इससे शहर के कुछ हिस्सों में लोगों की ओर से विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को नई बस्ती में इलाके के लोगों ने इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया और लगातार बिजली सप्लाई देने के मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली नहीं होने के कारण कई मुश्किलें आ रही हैं। बच्चों के लिए स्कूल का होमवर्क करना, घर में खाना पकाना सहित अन्य कई जरूरी काम बाधित हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अगर उनकी बिजली-पानी की समस्या को जल्द दूर नहीं किया गया तो भविष्य में परिवार सहित सड़क पर आने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें