फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने कहा, हमारे हीरो हैं पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। फादर्स डे के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को एक समारोह में पुरस्कारों से नवाजा गया। प्रतियोगिता में जम्मू के अलावा आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें श्रेष्ठ 15 को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह की खास बात यह रही कि बच्चों ने खुद केक काटा और अपने माता-पिता को भी खिलाया। समारोह में सम्मानित होने वाले बच्चों में पवन वर्मा (चौवगान सलाथिया), रूपाली गुप्ता (डीपीएस), लविश महाजन (जम्मू), निकिता (बिक्रम चौक), रुचिका भंडारी (न्यू प्लाट), रचल गुप्ता (गांधी नगर), मनिका सहानी (रिहाड़ी कालोनी), सुप्रिया शर्मा (तालाब तिल्लो), गुरशरण कौर (बिक्रम चौक), राहुल सनमोत्रा (रायपुर सतवारी), ध्रुव गांधी (ग्रीन बेल्ट पार्क), आयुष शर्मा (शक्ति नगर), अनमोल राठौड़ (अपर रूप नगर), मीनू कुमारी (एयरफोर्स स्टेशन ) और सोनिया शर्मा (शिव नगर) शामिल हैं। समारोह में जहां बच्चों के माता-पिता ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, वहीं नन्हे भी पीछे नहीं रहे। एक प्रतियोगी का कहना था कि मुझे इस बात का गर्व है कि मेरे पिता धूम्रपान नहीं करते। वहीं, एक छात्रा का कहना था, ‘हमारे पिता हैं हीरो।’॑
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें