फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में पसीना से तरबतर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहरवासियों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई है। वीरवार को पारा दोबारा उछाल के साथ चालीस डिग्री तक पहुंच गया। बाजारों पर भी गर्मी का असर दिख रहा है। दिन के समय खरीदार बाजारों से गायब हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह की शुरुआत हलके बादलों के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। दोपहर को गर्मी पूरे शबाब पर थी। तीखी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए सभी उपाय किए। इसके बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली।
आगामी दिनों में श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में उमस ज्यादा जोर पकड़ेगी। वीरवार को जम्मू का दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

श्रीनगर में अभी ठंडक बरकरार है और यहां दिन का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में दिन के तापमान में कुछ गिरावट के साथ 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें