फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बूंदाबांदी, दोपहर को कड़क धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को शुक्रवार का मौसम कुछ राहत दे गया। संभाग के अधिकांश हिस्सों में सुबह हलकी बारिश से वातावरण में कुछ नमी आई, जिससे लोगों को थोड़ा सुकून मिला, लेकिन दोपहर बाद तीखी धूप ने फिर बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में रियासत के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। शाम को फिर तेज आंधी का दौर चला।
विज्ञापन

जम्मू, कठुआ, उधमपुर, राजोरी जिले के कई हिस्सों में सुबह काली घटाओं के साथ हलकी बारिश और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। घटाओं को देखकर लग रहा था कि झमाझम बारिश होगी, लेकिन दोपहर बाद अधिकांश जगह मौसम फिर साफ हो गया और तेज धूप निकली। जम्मू संभाग में कटड़ा में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 34.7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। जम्मू में भी बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री दर्ज किया गया जो वीरवार से पांच और सामान्य से तीन डिग्री कम था। बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में उछाल और बिजली कटौती के चलते लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई घंटे की अघोषित कटौती जारी है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 11.2, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 8.4, लेह में अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 9.5, कारगिल में अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें