फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच की हत्या के लिए फारूक जिम्मेदार : महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पुलवामा जिले में पार्टी के सरपंच की हत्या के लिए नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला को जिम्मेदार ठहराया है। महबूबा ने चुनाव आयोग से डॉ. अब्दुल्ला के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अमित शाह और आजम खान की तरह ही नेकां संरक्षक पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। महबूबा ने फारूक अब्दुल्ला पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान पीडीपी की नेता ने यह मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि वीरवार शाम को केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने उकसाने वाली बयानबाजी की थी। उसी रात सरपंच की हत्या कर दी गई। महबूबा ने कहा कि फारूक की ऐसी बयानबाजी से पार्टी पहले भी चुनाव आयोग को सूूचित कर चुकी है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई भी कदम न उठाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने नेकां और हिजबुल मुजाहिद्दीन के बीच संबंध होने का भी आरोप लगाया। महबूबा ने कहा कि नेकां नेताओं के खिलाफ आजम खान अथवा अमित शाह जैसी कार्रवाई होनी चाहिए। नेेकां नेता रियासत में खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। अगर नेकां नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें