फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यािर्थयों ने उठाया रोशनी घोटाले का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रोशनी घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए नेशनल सेक्युलर फोरम ने सोमवार को जम्मू यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि योजना में धांधली का जिन लोगों ने फायदा उठाया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं। घोटाले की जांच करते हुए फोरम के सदस्य दोपहर को जेयू के फाउंटेन प्लाजा के पास एकत्रित हुए। इसके बाद वे हमारी मांग पूरी करो, घोटाले से पर्दा हटाओ, सीबीआई से जांच करवाओ के नारे लगाने लगे। फोरम के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि जिस मकसद से रोशनी योजना को शुरू किया गया, वह पूरा नहीं हुआ। रोशनी के नाम पर षड्यंत्र रचा गया। कुछ खास लोगों, राजनेताओं, अफसरशाहों को फायदा पहुंचाया गया। जिन किसानों के लिए यह योजना थी, उनको शायद ही इसका फायदा मिला हो। घोटाला सामने आने के बाद भी सरकार इस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। ऐसे में हमारी मांग है कि इस घोटाले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। साथ ही जो लोग इस घोटाले में शामिल थे और जिन्हें इसका लाभ मिला, उनका नाम सार्वजनिक किया जाए और उन पर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में बरकत अल, कयूम मलिक, एजाज शाह, ऋषिकेश राणा, विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें