फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर भी छिड़ी चुनावी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। संसदीय क्षेत्रों में दौरे के साथ ही अब सोशल साइट्स पर भी चुनाव प्रचार की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी रैलियां हों या फिर प्रत्याशी का सामान्य प्रचार। इन सबके लिए फेसबुक, वाट्सएप, मोबाइल मैसेज, ट्वीटर आदि बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोशल साइट फेसबुक की दीवानगी इस कदर देखी जा रही है कि प्रोफाइल फोटो ही बदल लिए गए हैं। पार्टी के चुनाव चिह्न और प्रत्याशी के फोटो तक को उनके समर्थकों ने अपना प्रोफाइल फोटो बना दिया है। बेशक चुनाव आयोग प्रत्याशी के चुनावी खर्चे पर नजर रखे है लेकिन सोशल साइट के जरिये प्रचार पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग के पास कोई तोड़ नहीं है। हर समर्थक अपने स्तर पर पसंदीदा उम्मीदवार का प्रचार कर रहा है और चुनावी सभाओं और रैलियों के फोटो अपलोड कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में करीब दस लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं। इनमें से दो लाख से अधिक के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल हैं, जो सोशल साइट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये लोग अपनी पार्टी और प्रत्याशी के समर्थन में अपने तरीके से कमेंट कर रहे हैं। यहां तक कि उम्मीदवारों और पार्टी के समर्थकों ने सोशल साइटों पर एक किस्म का वार छेड़ रखा है, जिसमें अपने चहेते उम्मीदवार को समर्थन देने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें