फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी के पानी में फंसे चार लोगों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा के परंगाली बजालता क्षेत्र से सेना, पुलिस और आपदा प्रबंधन बचाव फोर्स में तवी में आई अचानक बाढ़ से चार लोगों को बचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन लोग बलबीर सिंह, निवासी रगूडा, भोला निवासी कटल बटाल और रघुबीर निवासी कुदीम रेत बजरी लेने के लिए गए थे। अचानक शाम को तवी का जलस्तर बढ़ने लगा। एक अन्य व्यक्ति कर्ण चंद इन तीनों को बचाने के लिए तवी में कूद गया। चारों तेज बहाव के कारण बह गए। सूचना पुलिस को भी मिली। पुलिस ने आपदा प्रबंधन फोर्स (एसडीआरएफ) को मौैके पर बुलाया। नजदीक ही सेना की यूनिट भी मौजूद थी। उसने अपने विशेष विंग के साथ मिलकर डूबे हुए लोगाें की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि सेना के हेलीकाप्टर की भी मदद ली गई। जो इन डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

सभी के संयुक्त अभियान के बाद चाराें लोगों को देर शाम बचा लिया गया। पुलिस ने भी दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। चारों लोगों को उनके घर भेज दिया गया है और बुधवार को पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें