फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोर में अल्ट्रासाउंड पर लगेंगे `50

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जीएमसी के इंडोर वार्डों के मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड के लिए पचास रुपये अदा करने पड़ेंगे। इससे पहले मरीजों से अल्ट्रासाउंड के लिए कोई फीस नहीं ली जाती थी। नई फीस व्यवस्था का कई सामाजिक संगठनों ने विरोध किया है। अस्पताल के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल का कहना है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए ऐसी व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसमें बीपीएल और अन्य दूसरे जरूरतमंद लोगों से अल्ट्रासाउंड के लिए फीस नहीं ली जाएगी। अलबत्ता इमरजेंसी अल्ट्रासाउंड पर अभी कोई फीस चार्ज नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जीएमसी के पंद्रह वार्डों में रोजाना सैकड़ों मरीजों को इलाज दिया जाता है। इसमें विभिन्न यूनिटों में अधिकांश मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जरूरत रहती है। पहले डाक्टर द्वारा लिखने पर मरीज का निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाता था लेकिन नई व्यवस्था में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए अलग से पचास रुपये अदा करने पड़ेंगे। इंडोर वार्डों में अल्ट्रासाउंड फीस की नई व्यवस्था करने का डबगोत्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सोमनाथ डबगोत्रा ने विरोध किया है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में अधिकांश आर्थिक तौर से कमजोर मरीज पहुंचते हैं। जिन्हें निशुल्क चिकित्सा सेवाओं की आस होती है लेकिन इस तरह सभी जांचों पर फीस वसूलने से उनके लिए दिक्कतें बढ़ जाएंगी। उन्होंने शीघ्र फीस लेने के फैसले को वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गौरतलब है कि जीएमसी के इमरजेंसी में वीरवार को ही कुछ मरीजों से फीस वसूली गई। हालांकि उक्त व्यवस्था शुक्रवार से शुरू होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें