फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी दिलाने में सुभाष चंद्र बोस का अहम योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेताजी सुभाष चंद्र बोस वालंटियर एसोसिएशन की ओर से वीरवार को महेश पुरा चौक में जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर सांसद मदन लाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही लोगों से सुभाष चंद्र बोस के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने नौजवानों से कहा कि भारत की आजादी में नेताजी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने आजाद हिंद फौज का नेतृत्व कर नौजवानों को देश की आजादी के लिए मर-मिटने को तैयार किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एसोसिएशन के लोगों ने हिस्सा लिया। उधर, कार्यक्रम में नेताजी के साथ रहने वाले डीएन डेनियल (96) भी मौजूद थे। उन्होनं नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर चेयरमैन चंद्र मोहन शर्मा, अशोक बिट्टू, विनोद कुमार, विजय सिंह, अशोक डोगरा, मोहन लाल, राजिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने नेताजी सुभाष चंद्र का जन्म दिवस मनाया
जम्मू। जेएंडके फ्रीडम फाइटर एसोसिएशन ने टाउन हाल में कार्यक्रम का आयोजन कर नेताजी का जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन के प्रधान वेद गंडोत्रा की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम के कमिश्नर किरण बात्तल रहे। उन्होंने तिरंगा झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में उपस्थित एसोसिएशन के सदस्यों और अन्य लोगों ने नेताजी की प्रतिमा को फूल मालाएं पहनाकर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र बोस के नारे लगाकर उन्हें याद किया। इस मौके पर अप्पर गुम्मट में स्थित न्यू मार्डन हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों ने नेताजी के जीवन और उनके योगदान पर रोशनी डाली। इस मौके पर तेज राम डोगरा, राज गोपाल, सुभाष, डा. प्रेम, रणबीर सिंह, गुरचरण, अमरीक, गज्जन सिंह, राजिंद्र सिंह, प्रो. बी एल भारद्वाज, रणबीर सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें