फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से गुल बिजली ने कर डाला बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। संडे के दिन जम्मू शहर के अधिकांश इलाकों के अलावा राजोरी और पुंछ जिले के लोगों को बिजली के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह लोगों ने जैसे ही आंखें खोली तो बिजली को गुल पाया। फिर इंतजार करते-करते दोपहर हो गई और एक बजे के बाद ही बिजली की सप्लाई बहाल होना शुरू हुई। इा दौरान लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। लोगोें को नहाने के लिए पानी तक नसीब नहीं हुआ। जम्मू में ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन में क्षतिग्रस्त जंपर और ड्रापरों के अलावा अन्य मरम्मत कार्य की वजह से रविवार को पुराने जम्मू शहर, गांधीनगर, नानक नगर, छन्नी हिम्मत, नरवाल, सैनिक कालोनी, रेशम घर के अलावा राजोरी और पुंछ के जिन इलाकों में ग्रिड स्टेशन सिद्दड़ा से बिजली आपूर्ति होती है, वहां भी बिजली सुबह सात बजे गुल हो गई। हालांकि बिजली विभाग ने इसके लिए शटडाउन की अधिसूचना जारी कर रखी थी लेकिन बिजली बहाल होने में उससे ज्यादा ही समय लगा। इसके अलावा मीरां साहिब, गंग्याल, बाड़ी ब्राह्मणा में भी सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही। 132 केवी ग्लेडनी कालाकोट ट्रांसमिशन लाइन पर मरम्मत कार्य की वजह सेे पुंछ और राजोरी जिलों में सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति बंद हुई, जो कि दोपहर डेढ़ बजे के बाद ही बहाल हुई। सोमवार 28 अक्तूबर को भी 132 केवी ग्लेडनी कालाकोट ट्रांसमिशन लाइन को जोड़ने के कार्य के चलते राजोरी और पुंछ जिलों में सुबह दस से सायं चार बजे तक बिजली बाधित रहेगी। बिजली विभाग की इएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर गुरबचन सिंह के अनुसार सिस्टम एंड आपरेशन विंग की ओर से ढांचे के मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें