फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे गवर्नर एसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा के काफिले को तय रूट से नहीं ले जाने के कारण एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर सेमसन गिल को सस्पेंड कर दिया गया। अन्य रूट से ले जाने के कारण गवर्नर बस स्टैंड और ज्यूल क्षेत्र में करीब आधा घंटा जाम में फंसे रहे। गवर्नर दोपहर के समय एयरपोर्ट से राज भवन की तरफ जा रहे थे। एसएसपी ट्रैफिक मनमोहन सिंह के अनुसार पूरे मामले की जांच के आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गवर्नर एनएन वोहरा सुबह पहले नवरात्र पर कटड़ा और श्री माता वैष्णो देवी भवन गए थे। दोपहर बाद वह जम्मू लौट आए। तकनीकी एयरपोर्ट सतवारी में हेलिकाप्टर से उतरने के बाद वह राजभवन रवाना हुए। उनका रूट विक्रम चौक से फ्लाईओवर से होकर राजभवन तक जाना तय किया गया था। काफिले के आगे ट्रैफिक पायलट की जिप्सी चलती है। जो पूरे काफिले को तय रूट से ले जाती है। काफिले का पायलट सब इंस्पेक्टर सेमसन गिल था। वह गवर्नर के काफिले को फ्लाईओवर की बजाय ज्यूल और बस स्टैंड क्षेत्र से ले गया। नवरात्र के पहले दिन शहर में वैसे ही जाम की स्थिति बनी हुई थी, जबकि मौलाना आजाद स्टेडियम से शिव सेना की कटड़ा तक छड़ी यात्रा भी जानी थी। यात्रा में शामिल होने आए कई लोग स्टेडियम के बाहर खड़े थे। गलत रूट पर काफिले को ले जाने के कारण गवर्नर करीब आधा घंटा जाम में फंसे रहे।
अचानक आए काफिले के लिए रास्ता क्लीयर कराने में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम एसएसपी ट्रैफिक मनमोहन सिंह ने पायलट ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर सेमसन गिल को सस्पेंड करने के आदेश दिए। गिल को नई जगह पर ड्यूटी पर तैनात हुए अभी मात्र एक सप्ताह ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें