जम्मू। एमएएम कालेज के छात्रों ने सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की ट्रांसफर नीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कुछ शिक्षकों को वर्षों से केवल शहर के कालेजों में ही सेवाएं देते हो गया है। केवल यही नहीं, वे शिक्षक जो ट्यूशन के कारोबार से जुड़े हैं, उनकी ट्रांसफर भी शहर से बाहर नहीं की जाती है।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए परमवीर सिंह सोनू और लकी सिंह आदि का कहना था कि पिछले कुछ सालों से कई बार ट्रांसफर नीति पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आखिर क्यों कुछ शिक्षक सालों से एक ही कालेज खासकर शहर के कालेजों में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को शहर के कालेजों में सेवाएं देते हुए सालों हो गए हैं। खासकर ट्यूशन व्यवसाय से जुड़े शिक्षकों को तो बिलकुल भी नहीं हिलाया जाता है। शिक्षकों के एक ही कालेज में सालों या फिर गिने चुके कालेजों में सेवाएं देने से छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। इस मौके पर विशाल, महेंद्र पाल, पवनजीत सिंह, गगन सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।