जम्मू। परेड ग्राउंड के बाहर से गुजर रहे करमवीर सिंह (40) सड़क हादसे में घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार करमवीर परेड ग्राउंड के बाहर से अपने स्कूटर से गुजर रहे थे, तभी ग्राउंड की तरफ से एक गेंद उनके चेहरे पर आकर लगी। इससे उनका स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उन्हें गंभीर चोटें आईं। दूसरा हादसा नगरोटा थाना अंतर्गत हुआ।
इस दौरान दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। इससे सतवारी निवासी मोहम्मद शरीफ गिल (40) और मोहम्मद आमीन (32) घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने जीएमसी पहुंचाया। एक गाड़ी उधमपुर से जम्मू जा रही थी, जबकि दूसरी जम्मू से जा रही थी। तीसरे हादसे में शिब्बा नगरोटा निवासी नसीब (22) की बाइक को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। चौथे हादसे में बिलावर निवासी गुरबीर सिंह की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पहले उसे सांबा के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां हालत गंभीर देख जीएमसी रेफर कर दिया गया। पांचवें हादसे में मुरादपुर राजोरी निवासी सुमित कुमार (29) को एक टैंपो ट्रेवल ने टक्कर मारकर घायल हो गया। गंभीर होने पर सुमित को राजोरी से जीएमसी रेफर किया गया है। छठे हादसे में बिश्नाह निवासी गुरदास मल (36) को एक ट्रक ने नगरोटा मेन रोड पर टक्कर दी, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे भी जीएमसी भेजा गया। सातवें हादसे में नौशहरा से एक गंभीर को जीएमसी दाखिल करवाया। वहीं आठवां सड़क हादसा बाड़ी ब्राह्मणा में हुआ। इसमें अजीत घायल हुआ।