फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजल की सजा पर नेकां गुमराह कर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू (ब्यूरो)। संसद पर हमले के दोषी अफजल को फांसी दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का गलत मतलब निकाला है। यह बात प्रदेश भाजपा के चीफ प्रवक्ता डा. जितेंद्र सिंह ने कही। कोर्ट ने सिर्फ फांसी की सूचना परिवार को देरी से मिलने पर टिप्पणी की लेकिन अफजल को चुन कर फांसी दिए जाने पर कोई सवालिया निशान सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने नहीं लगाया है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का गलत मतलब निकाल कर अलगाववादी संगठन और नेकां अफजल की फांसी की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। डा. जितेंद्र का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी सिर्फ परिवार को सूचना देने तक ही सीमित है। अफजल को फांसी दिए जाने की प्रक्रिया पर सुुप्रीम कोर्ट ने कोई सवाल नहीं उठाया। नेकां संरक्षक डा. फारूक अब्दुल्ला, ग्रामीण विकास मंत्री अली मोहम्मद सागर और निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद आदि सुप्रीमकोर्ट की टिप्पणी पर आवाम को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें