कुल्लू (ब्यूरो)। जिले समेत क्षेत्र के अभिभावकों को अब अपने बच्चों को बोर्डिंग में प्रदेश के बाद चंडीगढ़ और दिल्ली नहीं भेजना पड़ेगा। जिले के मौहल स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में अब बच्चों के लिए बोर्डिंग की सुविधा शुरू की गई है। स्कूल प्रशासन अभी 150 बच्चों को बोर्डिंग सुविधा प्रदान कर रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्य स्कूल में बच्चों के लिए यूरोपियन देशों की तर्ज पर आधुनिक शिक्षा प्रणाली लागू की गई है। उन्हें संगीत, नृत्य कलाएं, बाह्रा अभिनय शालाएं, व्यायामशालाएं, बास्केटबाल, वालीबाल, लान टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा अन्य कई सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को हर गतिविधि में शामिल होने का मौका देना है। बच्चों को पढ़ाई, खेलकूद के साथ सामाजिक कार्यों में भी आगे रखा जाता है।