फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पूर्व के कलाकारों का आज लगेगा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उत्तर पूर्व के आठ राज्यों की संस्कृति को दर्शाता फेस्टिवल ‘द अक्टेव’ 25 मार्च से शुरू हो रहा है। 27 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल का आयोजन नार्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाल, रियासत की आर्ट, कला और भाषा अकादमी के अलावा बीएसएफ के सहयोग से किया जा रहा है। रविवार को नार्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के निदेशक डीएस सरोया ने विस्तार से जानकारी दी। फेस्टिवल का आयोजन हरगोबिंद भटनागर स्टेडियम, सीमा सुरक्षा परिसर, पलौड़ा पर किया जा रहा है। फेस्टिवल में असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और सिक्कम के कलाकार शामिल होंगे। फेस्टिवल का उद्घाटन राज्यपाल एनएन वोहरा करेंगे जबकि संस्कृति मंत्री, गृह राज्यमंत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें