फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आया सिपाही बेहोश, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अमनदीप हत्याकांड के आरोपियों में से एक फोरेंसिक लैब का कांस्टेबल राज सिंह वीरवार को हाईकोर्ट में अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसे तत्काल जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। आईसीयू में भर्ती राज सिंह की हालत गंभीर बताई जाती है। उल्लेखनीय है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी नागर सिंह उर्फ नागो के साथ मिलकर सबूत नष्ट करने के आरोप में कांस्टेबल राज सिंह भी गिरफ्तार हुआ था और इन दिनों न्यायिक हिरासत में है। आरोप है कि उसने हत्याकांड के सबूत खुर्दबुर्द करने के लिए नागो और फोरेंसिक विशेषज्ञ सरवर हुसैन के बीच बातचीत करवाई थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को राज सिंह की अदालत में पेशी थी। उसे जेल पुलिस लेकर हाईकोर्ट पहुंची थी। बताया जाता है कि अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। इससे साथ आए पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल कोर्ट परिसर स्थित डिसपेंसरी ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरोें ने सरवाल अस्पताल ले जाने को कहा। सरवाल अस्पताल में उसे आक्सीजन लगाई गई और उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। यहां इमरजेंसी के आईसीयू वार्ड में उसे भर्ती किया गया। डाक्टरोें ने उसे हार्ट अटैक होने की आशंका जताई है। लेकिन उसके पेट की जांच करने पर उसमें जहरीली वस्तु भी पायी गई। इसके बाद उसके पेट की सफाई भी की गई है। बताया जाता है कि जांच में उसका शूगर लेवल सामान्य से ज्यादा पाया गया। बताया जाता है कि राज सिंह के साथ अदालत आए दो कांस्टेबलों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें