फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल स्कोर के आगे रियासी चित्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अंतर कालेज क्रिकेट चैंपियनशिप (पुरुष) में मंगलवार को मेजबान पीजी आर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन कर गवर्नमेंट डिग्री कालेज रियासी को 140 रन के विशाल स्कोर से पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग, विवि की ओर से करवाए गए इस मुकाबले में टास जीतकर डिग्री कालेज रियासी ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, लेकिन उसका यह निर्णय गलत साबित हुआ। पीजी आर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सुनील शर्मा ने दो छक्कों और नौ चौकों से 32 गेंदों पर ताबड़तोड़ सर्वाधिक 56 रन की पारी खेली। दूसरे छोर से चंद्र किरण ने तीन छक्कों और चार चौकों से 21 गेंदों पर 53 रन का योगदान दिया। इसके अलावा तकदीर सिंह ने एक छक्के और पांच चौकों से 25 गेंदों पर 41 रन जुटाए। साजिद मलिक ने दो चौकों से 27 गेंदों पर 29 और शहजाद अली ने एक छक्के और दो चौकों से 14 गेंदों पर 20 रन का योगदान दिया। टीम के खाते में अतिरिक्त 20 रन भी आए।
डिग्री कालेज रियासी की ओर से प्रदीप शर्मा ने चार ओवर में 25 रन देकर एक बल्लेबाज को बाहर भेजा। राकेश ने चार ओवर में 36 रन देकर एक और कुलभूषण ने तीन ओवर में 36 रन देकर एक विकेट चटकाया। जवाब में रियासी के बल्लेबाज 15.2 ओवर में 80 रन पर ही लुढ़क गए।
विज्ञापन

टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सका। अभिषेक ने चार चौकों से 32 गेंदों पर नाबाद 26 रन जुटाए। अर्जुन ने दो चौकों से सात गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। पीजी आर्ट्स की ओर से साजिद अली ने चार ओवर में 21 रन देकर चार प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। सुखविंदर ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट चटकाए। सुनील दत्त ने 3.2 ओवर में 12 रन देकर दो बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। दिलावर ने तीन ओवर में 18 रन देकर एक विकेट गिराया। इस मुकाबले में रमण कुमार, विजय डोगरा अंपायर और मनु खजूरिया स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें