फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नर्सिंग होम पर औचक छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शहर के कई निजी नर्सिंग होम पर औचक छापे मारे। छापामारी में पाया गया कि अधिकांश नर्सिंग होम नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रहे हैं। इनमें कई का वर्ष 2006 से रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ है और उनका तर्क है कि रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दिए गए हैं। टीम ने गांधीनगर स्थित एक नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से बंद करने की सिफारिश की है। कई बार नोटिस देने पर भी यह नर्सिंग होम चल रहा है। जिला आयुक्त संजीव वर्मा के अनुसार, छापेमारी की रिपोर्ट बुधवार को मिलेगी। नियमों के विपरीत चल रहे नर्सिंग होम पर ताले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर निजी नर्सिंग होम पर कार्रवाई की जा रही है। वर्षों से बिना पंजीकरण के शहर में चल रहे कई नर्सिंग होम ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह उठता है कि अगर पंजीकरण के लिए संबंधित नर्सिंग होम की ओर से आवेदन दिए गए हैं तो उन पर मुहर क्यों नहीं लगाई है और रजिस्ट्रेशन के लिए इतनी लंबी प्रक्रिया का क्या तुक है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम ने कनाल रोड, अंबफला, त्रिकुटा नगर, गांधीनगर क्षेत्र में पांच निजी नर्सिंग होम पर छापे मारे।
छापे के दौरान सभी ने नियमों को पूरा करने के लिए आवेदन जमा करवाए होने की बात कही। इसमें गांधीनगर क्षेत्र में एक नर्सिंग होम में कई लोगों की सर्जरी की गई थी। जबकि नर्सिंग होम की मान्यता नहीं होने की रिपोर्ट विभाग को कुछ माह पहले ही दी गई थी, लेकिन कार्रवाई को लेकर कुछ नहीं किया गया है। टीम ने जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से उक्त नर्सिंग होम को बंद करने की सिफारिश की है। जबकि अन्य की पूरी रिपोर्ट बुधवार को सौंप दी जाएगी। टीम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू, हेल्थ आफिसर सहित पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें