फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहरवासियों को मौसम साफ रहने के बावजूद कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिल पाई है। शुक्रवार को लोगों ने दिन का अधिकांश समय छतों पर ही गुजारा, लेकिन सूर्य ढलने के साथ ही ठंडी हवाओं ने भी अपना रंग दिखाया। पहाड़ों पर बर्फबारी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड से कोई खास निजात नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में धूप के कारण बाजारों में भी रौनक लौटी। लोगों ने जमकर खरीददारी की। मगर दिन में घंटों की बिजली कटौती से ठंड का ज्यादा अहसास हुआ। सूर्य ढलने के साथ शाम को शहर और आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। खासकर दोपहिया वाहन पर बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। शीतलहर जारी रहने से जम्मू का शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरकर 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट के साथ 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें