फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितनी भागीदारी उतनी सुरक्षित जिंदगी हमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जेएंडके पुलिस द्वारा आयोजित की जा रही ‘सड़क सुरक्षा पर प्रतिज्ञा’ बाइक रैली को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रैली में भाग लेने वाले हजारों युवकों ने इसके लिए प्रतिज्ञा पत्र लिए हैं, जो रैली के दिन एमए स्टेडियम में भरकर देंगे।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के आईजी दिलबाग सिंह का कहना है, ‘रैली के माध्यम से हमारा टारगेट युवा वर्ग है। रैली में जितने ज्यादा युवा शामिल होंगे, उतनी कामयाबी हमें मिलेगी। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा युवा प्रतिज्ञा करें और उसे बाइक चलने के दौरान अमल में भी लाएं।’
उल्लेखनीय है कि आयरन हॉक्स (यंग बाइर्क्स ग्रुप) के सहयोग से होने वाली यह अनूठी रैली 23 दिसंबर को जम्मू संभाग के सात स्थानों से एक साथ शुरू होगी और एमए स्टेडियम में आकर संपन्न होगी। रैली में गृह राज्यमंत्री नासिर असलम वानी, डीजीपी अशोक कुमार, एडीजीपी के राजेंद्रा कुमार (लॉ एंड आर्डर) के अलावा सीनियर पुलिस अफसर भी अपने वाहन और जिप्सी छोड़ बाइक पर सवार होकर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

पहली ग्रुप सुबह नौ बजे हीरानगर से निकलेगा, जो सांबा, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा, कुंजवानी, ग्रेटर कैलाश, नरवाल चौक, बागे बाहु क्रासिंग, यूनिवर्सिटी चौक, विक्रम चौक होता हुआ एमए स्टेडियम पहुंचेगा। सांबा से साढ़े नौ बजे निकलने वाली रैली भी विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा, कुंजवानी, ग्रेटर कैलाश, नरवाल चौक, बागे बाहु क्रासिंग, यूनिवर्सिटी चौक, बिक्रम चौक होते हुए स्टेडियम पहुंचेगी। इसके अलावा नगरोटा बस स्टैंड (खानपुर) से निकलने वाली रैली टीसीपी मांडा, अंबफला, कच्ची छावनी, विजिलेंस आफिस, इंदिरा चौक, बस स्टैंड होते हुए स्टेडियम आएगी। जबकि आरएस पुरा (पुलिस पेट्रोल पंप के पास) से निकलने वाली रैली मीरां साहिब, गाड़ीगढ़ चौक, सतवारी, कान्वेंट स्कूल, विक्रम चौक से स्टेडियम पहुंचेगी।
घरोटा से निकलने वाली रैली वन तालाब, जानीपुर, न्यू प्लाट, अंबफला, कच्ची छावनी, परेड, इंदिरा चौक, ज्यूल चौक होते हुए स्टेडियम पहुंचेगी।
अखनूर के ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल से निकलने वाली रैली मिश्रीवाला, दोमाना, पलौड़ा चौक, बख्शी नगर, महेशपुरा चौक, मेडिकल कालेज ब्वायज हास्टल होते हुए स्टेडियम आएगी। तालाब तिल्लो बोहड़ी स्थित फाइन आर्ट्स कालेज पुंछ हाउस से निकलने वाले बाइकर्स गोल पुली, कनाल रोड, ज्यूल होते हुए स्टेडियम पहुंचेंगे।वहीं बिश्नाह से निकलने वाले लोग महमूदपुर, कुंजवानी चौक, ग्रेटर कैलाश, मार्बल मार्केट, रेल हेड क्रासिंग, जोरावर सिंह चौक, ग्रीन बेल्ट, एनएच क्रासिंग, एशिया, विक्रम चौक होते हुए स्टेडियम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें