फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय योजनाओं पर युवा कांग्रेस की निगरानी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश युवा कांग्रेस ने केंद्रीय कल्याणकारी और रोजगार संबंधी योजनाओं पर निगरानी का काम शुरू कर दिया है। इसका मकसद जरूरतमंद युवा वर्ग अन्य तबकों तक इन योजनाओं के लाभ को यकीनी तौर पर पहुंचाना है। रविवार को प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रणव छगोत्रा और जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के कुंजवानी इलाके से इस मुहिम का आगाज किया। इस मौके पर मनरेगा के तहत सौ जॉब कार्ड बनाने की औपचारिकताओं को भी पूरा किया।
विज्ञापन

प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रणव छगोत्रा मौके पर मौजूद कैडर को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार ने अवाम के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। इनमें से मनरेगा प्रमुख है। इसका फायदा ग्रामीण इलाके के बेरोजगार युवाओं को उठाना चाहिए। छगोत्रा ने युवा वर्ग से भ्रष्टाचार के खिलाफ हर फोरम पर आवाज उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस इस मुद्दे पर हर प्रकार के संघर्ष में शामिल रहेगी। उन्हाेंने बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गई हिमायत योजना का लाभ उठाने का भी आग्रह किया।
जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और युवा कांग्रेस के प्रभारी राहुल गांधी की नीतियों पर अमल करने का आग्रह किया। सतीश शर्मा ने जम्मू कश्मीर में अधिक से अधिक तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र खोलने
विज्ञापन

की मांग भी राज्य सरकार से की, ताकि युवा वर्ग तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण हासिल कर रोजगार हासिल करने लायक बन सके। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेताओं स्थानीय विधायक और राजस्व मंत्री रमण भल्ला का भी युवा वर्ग की समस्याओं को तवज्जो देने के लिए धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में किया गया था। सतनाम सिंह, संदीप भगत, आरिफ चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, सन्नी भगत, संजीत कुमार, दीपक कुमार, सोहन लाल, स्वर्ण लाल आदि युवा कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें