फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में भाजपा को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एमएलसी चुनाव में प्रदेश भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन का दावा किया है। सत्ता पक्ष नेकां-कांग्रेस द्वारा सरकारी मशीनरी के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग के बावजूद भाजपा प्रत्याशियों कर्नल उत्तम सिंह और रछपाल वर्मा का हौसला बुलंद है। रविवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष शमशेर सिंह मन्हास ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा को मिले समर्थन पर भरोसा जताते हुए पत्रकार वार्ता के दौरान यह
विज्ञापन

दावा किया। शमशेर सिंह मन्हास ने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर में सशक्त पंचायती राज की हिमायती है। इसका मजबूत होना जरूरी है। मन्हास ने कहा कि राज्य सरकार ने साढ़े तैंतीस हजार पंच-सरपंचों को ठगा है। लिहाजा चार दशकों बाद पंच-सरपंचों को सरकार से बदला लेने का मौका मिला है। इसका फायदा पंच-सरपंचों को उठाना चाहिए। शमशेर सिंह मन्हास ने कहा कि सही मायनों में जम्मू कश्मीर में पंचायती राज की बुनियाद नये सिरे से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही रखी थी। वाजपेयी ने ही डा. फारूक अब्दुल्ला की तत्कालीन नेकां सरकार की ग्रामीण विकास संबंधी ग्रांट को रोक कर पंचायत चुनाव कराने के लिए मजबूर किया था। लिहाजा इस हकीकत को भी पंच-सरपंचों को नजरअंदाज नहीं
करना चाहिए।
नेकां-कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहित के बड़े पैमाने पर उल्लंघन के मसले पर मन्हास ने कहा कि इसकी शिकायत संबंधित पक्षों को कर दी गई है, लेकिन उन्हें शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा नहीं है, क्योंकि यह नेकां-कांग्रेस का यह कल्चर है। सत्ता हासिल करने के लिए ये दोनों सियासी दल कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन भाजपा मतदान के दौरान सत्ता पक्ष द्वारा किसी भी प्रकार की धांधली का डटकर विरोध करेगी। इसकी भाजपा को आशंका भी है। भाजपा प्रत्याशी रछपाल वर्मा ने कहा कि उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान पंच-सरपंचों का बेहतर रिस्पांस मिला, सत्ता पक्ष द्वारा पंच-सरपंच ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें