फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेडीएफ को नही निकालने दी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रंट (जेकेडीएफ) के कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को पुलिस ने मोटर साइकिल रैली नही निकालनें दी। अनुमति न होने का तर्क देकर पुलिस ने गांधी नगर में रैली स्थल के बाहर लगे कार्यकर्ताओं के करीब दर्जन भर मोटर साइकिल भी सीज कर लिए। इस दौरान विधायक प्रो. चमन लाल गुप्ता और पार्टी के चेयरमैन अनिल गुप्ता से पुलिस अधिकारियों की बहस भी हुई। पुलिस ने रैली निकालने से सख्त मना कर दिया। जेकेडीएफ ने आरोप लगाया कि है कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से सरकार परेशान हो गई है और पुलिस का प्रयोग पार्टी के बढ़ते जनाधार को रोकने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

महाजन हाल जम्मू में पच्चीस नवंबर रविवार को होने वाले जेकेडीएफ के अधिवेशन बारे शहर के लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय से मोटर साइकिल रैली को सुबह साढ़े ग्यारह बजे तय कार्यक्रम के तहत जैसे ही निकालने का प्रयास किया, उससी समय वहां पर गांधी नगर के थाना प्रभारी समेत पुलिस का अमला पहुंच गया और अनुमति की मांग करने लगे। जेकेडीएफ के पास रैली की अनुमति न होने पर पुलिस कर्मियों ने कार्यालय के बाहर लगे मोटर साइकिल सीज करना शुरू कर दिए। इस दौरान विधायक प्रो. चमन लाल गुप्ता और चेयरमैन अनिल गुप्ता की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई और हल्की धक्का मुक्की तक हो गई। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेकेडीएफ के चेयरमैन अनिल गुप्ता ने शांतिपूर्ण ढंग से निकाली जाने वाली मोटर साइकिल रैली को न निकलने देने की पुलिस की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि जेकेडीएफ ने लिखित में जिला उपायुक्त से आवेदन करने के अलावा डीसी से फोन पर भी अनुमति की मांगी थी लेकिन यह नही मिली। गुप्ता का कहना है कि इससे पहले भी जेकेडीएफ ने जितने भी कार्यक्रम करवाएं और रैलियां की कभी अनुमति नही ली गई। पार्टी की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता को देखते हुए सरकार ने साजिश के तहत रैली को पुलिस के माध्यम से रोका है।
अनुमति नहीं थी
जम्मू (ब्यूरो) । गांधी नगर पुलिस के थाना प्रभारी गुरजीत सिंह का कहना है कि जेकेडीएफ के पास रैली निकालने के लिए जरूरी अनुमति नहीं थी। ऐसे में शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। इसलिए वाइक रैली को नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें