फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73वें संशोधन के लिए संघर्ष जारी रखेगी प्रदेश भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा के सीनियर नेता और विधायक जुगल किशोर शर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि वह जम्मू कश्मीर में संविधान के 73वें संशोधन को लागू कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन

क्योंकि इस संशोधन को लागू किए बगैर राज्य में पंचायत राज बेमानी है। जुगल किशोर शर्मा मंगलवार और बुधवार को एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी कर्नल उत्तम सिंह की मौजूदगी में पार्टी समर्थक पंच सरपंचों की खौड, मढ़, डनसाल, नगरोटा अखनूर, बिश्नाह और आएस पुरा आदि इलाकों में बैठकों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी विधायक चौधरी सुखनंदन भी मौजूद थे। जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने सियासी स्वार्थ के लिए नेशनल कान्फ्रेंस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। अब कांग्रेस संविधान के 73वें संशोधन को तोड़ मरोड़ कर लागू कराने की तैयारी कर रही है, क्योंकि नेकां ने कभी भी केंद्रीय संविधान के संशोधन को लागू करने की हामी नहीं भरी।
जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि पंचायती नुमाइंदों को 14 विभागों के इख्तियार देने और विकास के लिए फंड मुहैया कराने की सरकार की घोषणाएं फ्लाप साबित हुई है। लिहाजा पंचायती नुमाइंदे आगामी एमएलसी चुनाव में नेकां और कांग्रेस को सबक सिखाए।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि बतौर विधायक दो दफा विधानसभा में उन्होंने जम्मू कश्मीर पंचायती राज एक्ट 1989 में संशोधन कर संविधान के 73वें संशोधन को लागू करने के लिए निजी विधेयक पेश किया था, लेकिन कभी भी कांग्रेसी विधायकों ने इसका समर्थन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें