फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59वें राज्य स्तरीय कोआपरेटिव वीक का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राज्य में मनाए जा रहे 59वें कोआपरेटिव सप्ताह का मंगलवार को समापन हो गया। कोआपरेटिव मंत्री डा. मनोहर लाल शर्मा ने इस मौके जम्मू कश्मीर में सहकारिता मूवमेेंट को मजबूत बनाने के लिए अवाम से सहयोग मांगा। इस सिलसिले में जैकफेड में विशेष समारोह का आयोजन किया गया था। डॉ. शर्मा इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि और स्थानीय विधायक प्रो. चमन लाल गुप्ता विशेष अतिथि के दौर पर मौजूद थे। प्रो. गुप्ता ने विधायक विकास निधि से दस लाख रुपये का फंड जैकफेड के अधीन एलपीजी एजेंसी के डिलीवरी सिस्टम में सुधार के लिए देने की घोषणा की।
विज्ञापन

डा. मनोहर लाल शर्मा ने अपने संबोधन में सहकारी संस्थाओं के मुलाजिमों से आग्रह किया कि वह काम के प्रति सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करें। उन्होंने पिछले तीन साल के दौरान जैकफेड की प्रगति पर संतोष जाहिर किया। डा. शर्मा ने कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले और बेहतर परिणाम देने वाले अफसरों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने सहकारी मूवमेंट से जुड़े लोगों से अपने साथ अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का भी आग्रह किया, ताकि इसका फायदा आम आदमी को मिल सके। प्रो. चमन लाल गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि आज भी लोगों को सहकारिता मूवमेंट पर विश्वास है। लिहाजा सभी सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए नये सिरे से पहल होनी चाहिए।
उन्होंने अधिक राजस्व और मुनाफे के लिए सहकारी संस्थाओं का दायरा बढ़ाने की भी वकालत की। इस दौरान सहकारिता मंत्री डा. शर्मा ने सहकारिता से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियाें को सहकारिता आंदोलन की मजबूती के लिए कदम उठाने की बात कही। इस मौके पर जैकफेड के एमडी डा. मोहम्मद अकरम मलिक ने अपने संस्थान की 78.76 करोड़ रुपये की टर्न ओवर का खुलासा करते हुए 5.85 करोड़ रुपये के मुनाफे की जानकारी दी। रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सुदर्शन शर्मा, विभिन्न सहकारी संस्थाओं के नुमाइंदे, जेसीसीबी के अफसर और किसान आदि खासी तादाद में इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें