फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सौ करोड़ का रिकार्ड राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एक्साइज विभाग ने मौजूदा वित्त वर्ष में सबसे अधिक रिकार्ड 520.63 करोड़ रुपये का राजस्व वसूल कर पिछले साल के मुकाबले 13 फीसदी अधिक राजस्व वसूला। इस वर्ष एक्साइज 900 करोड़ से भी अधिक राजस्व वसूलेगा। पिछले साल 813.54 करोड़ रुपये राजस्व ही था।
विज्ञापन

वित्त एवं लद्दाख मामलों के मंत्री अब्दुल रहीम राथर ने एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की बैठक मेें बताया राजस्व वसूली राज्य के विकास के काफी जरूरी है। जितना अधिक राजस्व होगा। उतना ही विकास कार्यों में खर्च किया जा सकता है। राथर ने विभाग की गतिविधियां बढ़ाने पर भी जोर दिया और कहा कि अधिकारियों को देसी लाहन और शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर छापे मारने चाहिएं। टैक्स या राजस्व बचाने की कोशिश कर रहे संस्थान के खिलाफ लगातार जांच करनी जरूरी है। अवैध शराब, लाहन, मादक पदार्थ और उसके उत्पादन पर विशेष नजर रखकर इस अपराध को कम करने का भी प्रयास करना चाहिए। शराब की तस्करी को रोकने के लिए दुकानोें पर बिकने वाली हर बोतल पर विशेष स्टीकर लगाए गए हैं। विभाग के 23 जुलाई 2012 के आदेश के अनुसार सभी शराब फैक्ट्रियां इस स्टीकर का इस्तेमाल करेंगी। इस स्टीकर में 14 तरह के फीचर हैं। जिससे शराब की तस्करी और टैक्स चोरी होने से बचाया जा रहा है। इस मौके पर एक्साइज कमिश्नर विनीता गुप्ता ने बताया अक्तूबर 2012 में 107 लोंगों को पकड़ा और 37249 लाहन नष्ट किया गया। इससे 18.15 लाख रुपये हर्जाना वसूला गया। लखनपुुर टोल प्लाजा से 13.52 लाख रुपये टैक्स चोरी करने वालों से टैैक्स वसूला गया। मुस्तैदी बरतने से 6470 बल्ले, 4000 कोरेक्स, 70 ग्राम भूक्की भी जब्त की गई।
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में 4658 कनाल जमीन पर उगाई गई भांग को भी नष्ट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें