फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमजीएस की सुरक्ष्ाा बढ़ाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एसएमजीएस अस्पताल से गायब हुए चार दिन के नवजात के मिलने पर रविवार को अस्पताल में खुशी का माहौल रहा। वार्ड दो के बरामदे में भर्ती सुरैया बीबी की बच्ची का कुशल मंगल जानने को लोगों का तांता लगा रहा। बच्ची के बरामद होने की सूचना अस्पताल में आग की तरह फैली और हर कोई उत्सुकता से बच्ची को देखने के लिए दौड़ा चला आया। नवजात को देखकर जहां मां बाप के आंसू नहीं रुक रहे थे। इस मामले को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब छह बजे अमर उजाला संवाददाता की ओर से जैसे ही वार्ड में बच्ची की मां सुरैया बीबी और बाप आलिफ दीन को उसके मिलने की सूचना दी गई, हर कोई बच्ची का हाल जानने के लिए वहां पहुंचने लगा। बच्ची मिलने की सूचना पर आलिफ दीन बार-बार आंखें बंद करके खुदा को याद कर रहा था तो सुरैया की आंखों से आंसू छलक रहे थे। देखते ही देखते तीमारदारों के साथ स्टाफ सदस्यों का भी जमावड़ा लग गया। कुछ तीमारदारों ने आलिफ दीन को मुबारकबाद देते हुए इसे भगवान और खुदा की ओर से ईद तथा दीवाली का तोहफा बताया। जहां बच्ची के मिलने की खुशी थी वहीं तीमारदारों में अपने लाडलों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता थी।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अस्पताल में ऐसे संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। बताया जाता है कि बच्ची को अस्पताल से बाप को झांसा देकर ले जाने वाली महिला ने वार्ड में कई बार रैकी भी की थी। अस्पताल के उप अधीक्षक डा. दारा सिंह का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों की बैठक कर अस्पताल की सुरक्षा की समीक्षा की गई है। इसमें जरूरी बिंदुओं पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें