फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मूरी, मालवा, हापा एक्सप्रेस लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू (ब्यूरो)। अहमदाबाद से जम्मू पहुंचने वाली हापा एक्सप्रेस दोपहर ढाई बजे की बजाय शाम पांच बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टाटा मूरी भी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से जम्मू पहुंची, जबकि इंदौर से जम्मू और उधमपुर रवाना होने वाली मालवा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से शाम छह बजे जम्मू स्टेशन पर पहुंची। मालवा को सोमवार सुबह नौ बजे और साप्ताहिक ट्रेन हापा को सोमवार सुबह सवा ग्यारह बजे रवाना होना है। जम्मू पठानकोट रूट पर ट्रैक विद्युतीकरण के काम के कारण दोपहर बाद पहुंचने वाली ट्रेनें दो से तीन घंटे देरी से पहुंच पाईं। विद्युतीकरण के लिए रास्ते में तारें और खंभों के काम के कारण ट्रेनों को बीच-बीच में छोटे स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि पिछले कई दिनों से जम्मू पहुंचने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं और कुछ ट्रेनों को तो देरी से रवाना भी किया जा रहा है। इसका कारण ट्रेनों के कई कोच पुराने होना बताया गया। ऐन समय पर कई पुराने कोच में अक्सर आने वाली तकनीकी समस्या के कारण ट्रेन देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें