फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई पतंग लूटते तो कोई हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जम्मू। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हुई जमकर पतंगबाजी के दौरान कोई पतंग लूटते जख्मी हुआ तो कोई मारपीट में घायल हो गया। कई युवक डोर से हादसे का शिकार हुए।
इन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। हालांकि, ज्यादातर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तालाब तिल्लो इलाके में स्थित विकास लेन में पतंग लूटने के क्रम में एक बच्चा बाइक की चपेट में आ गया। इससे आठ साल का रजत लहूलुहान हो गया। उसकी मां ने उसे जीएमसी में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन बाजार में पतंगबाजी को लेकर दो गुटोें की हुई मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया। 31 वर्षीय सुनील गुप्ता को उसके दोस्तों ने जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया।
चौक चबूतरा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पतंगबाजी में किसी बात को लेकर युवकों में आपसे
में हाथापाई हुई और बात
बढ़ गई। इस दौरान सुनील
को कुछ युवकोें ने बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें