फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बुजुर्ग भाइयों की लड़ाई में तीन लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रानी बाग में रविवार को दो भाइयों के बीच हुई जमकर मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। खास बात यह है कि जख्मी होने वाले दो बुजुर्ग हैं और उनमें दो महिलाएं शामिल हैं। तीनों घायलों को जीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डिग्यिाना पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू किया। इस संबंध में देर रात कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। रानी बाग में रहने वाले दो भाइयों के घर के बीच देवता के स्थान को लेकर उनमें विवाद हो गया। रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं। इसमें 50 वर्षीय संत राम, 50 वर्षीय कमला देवी और 40 वर्षीय पुष्पा देवी के सिर पर गंभीर चोट आईं। कमला देवी और पुष्पा देवी के सिर पर बड़ी संख्या में टांके लगे। घटना के बाद तीनों घायल लहूलुहान होकर घटना स्थल पर ही गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उनकी हालत नियंत्रण में बताई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डिग्यिाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात घायलों के बयान लेने में पुलिस व्यस्त नजर आई। हालांकि इस मामले में समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें