फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी विधायक भी प्रणब दा को देंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपीए के उम्मीदवार प्रणब दा का रियासत दौरा सफल रहा। सत्तापक्ष का समर्थन तो प्रणब दा को पहले से ही हासिल है, मुख्य विपक्षी दल पीडीपी ने भी उनके पक्ष में मतदान करने का फैसला किया है। पीडीपी के मुख्य संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पार्टी के फैसले को सार्वजनिक किया। प्रणब मुखर्जी खुद दोपहर बाद कांग्रेस नेताओं के साथ मुफ्ती से मिलने के उनके निवास पर पहुंचे थे। इससे पूर्व एसकेआईसीसी में नेकां-कांग्रेस विधायक दलों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रणब मुखर्जी ने उन्हें चुनाव में कामयाब बनाने का आग्रह किया। शाम को मुखर्जी अपने सहयोगियों के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद के मुताबिक वह मुखर्जी को दशकों से जानते हैं। मुखर्जी उनके एक काबिल और कुशल सहयोगी रहे हैं। बकौल मुफ्ती उन्हें उम्मीद है कि मुखर्जी आसानी के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे। प्रणब मुखर्जी ने भी समर्थन देने के लिए मुफ्ती का आभार व्यक्त किया। शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन सेंटर में नेकां-कांग्रेस विधायक दलों के संयुक्त सत्र का आगाज केंद्रीय मंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज द्वारा मुखर्जी के स्वागत संबंधी भाषण से हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें