फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टैंकर से भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक घायल

Thu, 26 Mar 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा के जगती के पास बुधवार रात को कटड़ा से आ रही वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं से भरी हुई एक बस की पानी के टैंकर के साथ भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नेशनल हाइवे की एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू पहुंचाया गया। यहां उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने इसे लेकर मामला भी दर्ज कर लिया है। घायल यात्री बाहरी राज्यों के हैं। घायलों तीन बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस और टैंकर बिल्कुल आमने-सामने भिड़ गए, लेकिन संयोग से इसमें किसी की जान नहीं गई। एक दर्जन यात्री जरूर घायल हो गए। घायलों में मीना निवासी जालंधर,  विशाल निवासी जालंधर, रचना, रेला देवी निवासी रामनगर दिल्ली, संजना और समीता निवासी दिल्ली, शबू निवासी जालंधर, बलराज पटेल, मेला राम, सरोज, धर्मपाल और अनिल निवासी हरियाणा शामिल हैं। हादसा होने के बाद चीखपुकार मच गई। इतने में स्थानीय लोग भी आ गए। इनकी मदद से हाईवे अथारिटी को सूचना दी गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें