रामबन जिले में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीते दिन बुधवार को बनिहाल में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन की नाकामी पर कड़ा रोष जताया।