फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यासीन मलिक घाटी पहुंचते ही नजरबंद

Mon, 11 Mar 2013 12:37 AM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को रविवार को श्रीनगर पहुंचते ही मायसूमा स्थित उनके घर में नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई पर कुछ लोगों ने विरोध में प्रदर्शन करने का भी प्रयास किया।

मायसूमा में नजरबंदी के विरोध में बाजार बंद रहे। इस बीच अलगाववादी संगठनों की ओर से सोमवार से शुरू हो रहे विरोध सप्ताह के तहत होने वाली हड़ताल एवं प्रदर्शन का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है।

लगभग पौने दो महीने बाद पाकिस्तान की निजी से यासीन मलिक दिल्ली से विमान द्वारा रविवार को श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरे। यहां पर पुलिस ने उनको घेरे में लेकर घर पहुंचा कर वहां नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन


उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। इससे पूर्व उनके मायसूमा पहुंचने पर उनके समर्थकों द्वारा उनके समर्थन में नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


कुछ लोगों द्वारा उनको नजरबंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने का प्रयास भी किया। 9 फरवरी को संसद पर हमले के मास्टर माइंड अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के समय यासीन मलिक पाकिस्तान में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें