फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार घूमने पहुंचे युवकों को कान पकड़ कर उठक बैठक करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लॉकडाउन में चार घंटे की ढील के दौरान बिना किसी कारण के बाजार पहुंचने वाले मनचले युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गोल मार्केट इलाके से पुलिस ने वीरवार को कई युवकों को पकड़ा और सजा के तौर पर कान पकड़ कर उठक बैठक करवाई और चेतावनी देकर छोड़ दिया। गौरतलब है कि जब भी शहर में चार घंटे लिए ढील दी जाती है तो बाजार में भीड़ लग जाती है और कई बार तो जाम की स्थिति बन जाती है, क्योंकि ढील मिलने पर कई युवक मौज मस्ती करने के लिए बाजार पहुंच जाते हैं। इन्होंने बाजार से कुछ भी नहीं खरीदना होता है। केवल घूम कर सुरक्षाबलों के लिए परेशानी पैदा करते हैं। इसी को लेकर पुलिस ने वीरवार को विशेष तौर पर कार्रवाई की। बाजार पहुंचने पर पहले इन युवकों पकड़ा और बाजार आने का कारण पूछा। इनके बाद कोई जवाब नहीं था और तो पुलिस ने सबको एक स्थान पर सामाजिक दूरी का ख्याल रख कर खड़ा कर दिया। इसके बाद इनको कान पकड़ कर उठक बैठक करवाई। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा बिना किसी कारण के बाजार पहुंचे तो इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें