फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांदर कंसाल में बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के लांदर कंसाल इलाके में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान बलदेव सिंह (20) पुत्र बालो राम के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार दोपहर 12 बजे बलदेव सिंह मवेशियों को चराने के लिए गया था। इस दौरान बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब लोगों को इसका पता चला तो तुरंत परिवार को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें