कटड़ा। सार्वजनिक स्थान पर बाइक से स्टंटबाजी करते एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस पोस्ट ककड़ियाल की टीम ने सूल नाका क्षेत्र में स्टंट करते एक बाइक सवार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी केवल कृष्ण निवासी परथल (कटड़ा) सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर राहगीरों एवं अन्य वाहन चालकों की जान को खतरे में डाल रहा था। थाना कटड़ा में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। संवाद