उधमपुर। टिकरी पुलिस चौकी के अंतर्गत मंथल के जंगल में 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वीरवार सुबह स्थानीय लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को जीएमसी पहुंचाया और युवक की शिनाख्त के बाद परिजन को सूचित कर दिया। मृतक की पहचान विक्की कुमार पुत्र काकू राम निवासी कुंड जंगल गली के हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया गया। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद