कटड़ा। गांव कुन्न दरोड़ियां में युवक जोगेंद्र कुमार (26) ने घर के बाहर खेत में पेड़ के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। जब सुबह राहगीरों व परिजन ने पेड़ के साथ शव लटका देखा तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद