फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर बना कुश्ती का ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सोनू पहलवान अखाड़ा थिल रौन में आयोजित जिला भारतीय कुश्ती चैंपियनशिप में उधमपुर तहसील ने ओवरऑल चैंपियन और रामनगर तहसील ने उपविजेता के खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल की तरफ से प्रायोजित चैंपियनशिप का आयोजन उधमपुर डिस्ट्रिक्ट इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन की तरफ से जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया गया था। चैंपियनशिप का आयोजन कुश्ती संघ उधमपुर के महासचिव ओम प्रकाश वर्मा और आयोजन सचिव राजिंदर सिंह (सोनू पहलवान) की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में 59 पहलवानों ने भाग लिया। अंतिम मुकाबलों में 55 किग्रो वर्ग में मजालता के राजीव कुमार प्रथम, रौन के मोहम्मद इमरान दूसरे और घोरड़ी के पंकज वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 60 किग्रा वर्ग में सेर मंजला के मोहम्मद आरिफ पहले, घोरड़ी के साहिल कुमार दूसरे और रामनगर के मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
65 किग्रा वर्ग में पिंगर के मुमताज मोहम्मद पहले, पिंगर के ही इमरान दूसरे और रौन दोमेल के वसीम अकरम तीसरे स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम भार वर्ग में जगानू के मुबारक अली ने पहला, रौन ए के अजमत ने दूसरा और लड्डा के संजीव सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 75 किग्रा वर्ग में रामनगर के अलु ने पहला, रौन ए के सूजल चिब ने दूसरा और मौड के नरेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 80 किग्रा भार वर्ग में बसंतगढ़ के मोहम्मद इमरान पहले और रौन ए के राजिंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 85 किग्रा भार वर्ग में रौन के मदन सिंह ने पहला, चोपड़ा शॉप उधमपुर के सलमान खान ने दूसरा और थनौआ के भूपिंद्र पॉल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 90 किलोग्राम भार वर्ग में लड्डन के अजय कुमार ने पहला, रौन के गोपाल शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 95 किलोग्राम भार वर्ग में बसंतगढ़ के मुस्तफा कमाल पहले और घोरड़ी के राकेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक आरएस पठानिया और बलवंत सिंह मनकोटिया मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता को पदक प्रमाणपत्र प्रदान किए। समारोह की अध्यक्षता भारतीय स्टाइल कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने की। एसडीएम अंगरेज सिंह और सेवानिवृत्त एसपी पृथ्वी राज शर्मा विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें