चिनैनी के बैणी संगम में दंगल का आयोजन किया गया।
चिनैनी। बैणी संगम में आयोजित तीन दिवसीय बैसाखी मेला मंगलवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल, पंजाब, हरियाणा तथा अन्य जगहों से आए करीब 100 से ज्यादा पहलवानों ने कुश्ती मुकाबलों में हिस्सा लिया। देर शाम तक दंगल का आयोजन जारी रहा। काफी संख्या में लोग दंगल देखने के लिए पहुंचे हुए थे। मुकाबलों में विजेता रहे पहलवानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। संवाद