उधमपुर के दिव्यांग आश्रम में दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पद्मश्री प्रो. शिव निर?
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर स्थित दिव्यांग सेवा आश्रम में विश्व विकलांगता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पद्मश्री प्रो. शिव निर्मोही मुख्यातिथि थे। कार्यक्रम के आरंभ में दिव्यांग आश्रम के अध्यक्ष पुरुषोत्तम ने प्रो. निर्मोही को माता की चुनरी और मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद प्रो. निर्मोही के कार्य पर रोशनी डाली। संस्था सदस्यों ने बताया कि प्रो. निर्मोही ने देश का भ्रमण कर कई पुस्तकें लिखी हैं। आज देश भर में उनकी पुस्तकों को पढ़ा जा रहा है। इन पुस्तकों के जरिए ही डोगरी संस्कृति को दिखाया गया है। वहीं, दिव्यांग आश्रम के सदस्यों ने अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा की, और सरकार से इनको दूर करने की अपील की। संवाद